बिजनौर में नल का पाइप निकालते समय 11 हजार वोल्ट की

बिजनौर में 11 हजार वोल्ट की लाइन से बड़ा हादसा, करंट लगने से युवक की मौत, पिता समेत दो घायल

घटनास्थल पर मौजूद लोग

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए नल का पाइप निकलते समय पाइप बिजली के 11 हजार की लाइन से टच हो गया जिसकी वजह से हादसा हो गया घटना से गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

घर में लगा नल का पाइप निकालते समय हुआ हादसा

आपको बता दें, बिजनौर जनपद के थाना शेरकोट क्षेत्र के हरेवली निवासी अफजाल अशफाक और उनके पिता घर में लगा नल का पाइप निकाल रहे थे। इसी दौरान घर के आंगन से गुजर रही 11 हजार की लाइन में पाइप टच हो गया जिसकी वजह से पाइप में बिजली का करंट दौड़ गया और करंट लगने से अफजाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और अशफाक और उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

घर के आंगन से गुजर रही 11 हजार की लाइन तार

परिजनों ने घायल अशफाक और उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया है घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि घर के आंगन से गुजर रही 11 हजार की लाइन की वजह से ही हादसा हुआ है इस लाइन की पहले भी कई बार शिकायत की गई है पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने लाइन को नहीं हटवाया यदि लाइन समय रहते है हटाई जाती तो हो हादसा नहीं होता।

तार हटाने के लिए पहले भी शिकायत

मृतक के परिजन घर के आंगन से गुजर रही 11 हजार की लाइन को हटाने की मांग कर रहे हैं‌ ग्राम प्रधान मोहन सिंह का कहना है कि 11 हजार की लाइन की पहले भी शिकायत की गई थी पर लाइन नहीं हटाई गई है जिसकी वजह से हादसा हुआ है और एक की मौत हो गई है और दो घायल है। भाजपा के जिला मंत्री जयवीर पंचवाल व समाजवादी पार्टी के नेता कपिल कुमार भी गांव में पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की है। और हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ेंः अमेठी में तीन साल की बच्ची को उठाकर पटका, हालत सामान्य