जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के खटहरा गांव में दु

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा पंडाल में करंट लगने से किशोर की मौत

मृतक बच्चा

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। जिस दुर्गा पूजा पंडाल में मां की आरती और जयकारों से माहौल भक्तिमय था, वहां अचानक ऐसा हादसा हुआ कि खुशियां मातम में बदल गईं। आरती के दौरान टेंट की पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शव‌ को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना पर पहुंची पुलिस शव‌ को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुट गई है। मामला केराकत थाना क्षेत्र के खटहरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान टेंट की पाइप में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से किशोर की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

किशोर अपने परिवार का इकलौता चिराग

बताया जा रहा है कि किशोर अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में कुछ देर पहले तक खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार गूंज रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। दुर्गा पूजा के पावन आयोजन के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। 

यह भी पढ़ेंः संजय राउत का न्यायपालिका पर निशाना: CJI द्वारा बैठक से इनकार पर बोले- 'लोग इसे याद रखेंगे'