मदुरै के मशहूर मीनाक्षी अम्मन मंदिर की कार पार्किं

मदुरै मंदिर के पास 17 वर्षीय लड़के की हत्या, छिड़ा सियासी घमासान

Tragic Murder Near Madurai Meenakshi Amman Temple

मदुरै (तमिलनाडु)। मदुरै के मशहूर मीनाक्षी अम्मन मंदिर की कार पार्किंग एरिया से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है जहां पांच लोगों के गैंग ने एक 17 वर्षीय लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मरने वाले नाबालिग की पहचान कुबेंद्रन के रूप में हुई है।

पुरानी रंजिश और चिथिरई फेस्टिवल का विवाद बना हत्या की वजह

मदुरै सिटी पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई है। पुलिस ने बताया कि हाल ही में खत्म हुए चिथिरई फेस्टिवल के दौरान एक झड़प हुई थी जिसको लेकर नाबालिक लड़के की हत्या की गई है। इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रमुख अन्नामलाई ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और नवनिर्वाचित तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) सरकार की कड़ी आलोचना की।

कानून व्यवस्था पर बरसे भाजपा नेता अन्नामलाई

अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर क्राइम सीन का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "इस वीडियो में आप एक जवान लड़के के खून के धब्बे देख रहे हैं, जिसकी मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास पांच लोगों के एक गैंग ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। तमिलनाडु में ड्रग पेडलर, सेक्सुअल असॉल्टर और कातिल खुलेआम घूम रहे हैं।" उन्होंने आगे प्रदेश की पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए अपराध पर लगाम लगाने में नकाम रहने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: जेठानी के मायके में कथा पढ़ाने पर पत्नी का विरोध, बोली- कथा हुई तो दे दूंगी जान