गलत दिशा से आ रहे हाईवा से टक्कर से हुए भीषण हादसे

सड़क पर बिछ गई मासूम नाबालिग की लाश, पिता गंभीर घायल... हाईवा चालक फरार

Tragic Road Accident: Child Dies, Father Seriously Injured

सिंगरौली,(मध्यप्रदेश) : जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा तिराहा के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में नाबालिग की मौत हो गई। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

लोहरा तिराहा के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, छत्रपति सिंह (15) अपने पिता दलप्रताप सिंह (35) के साथ बाइक से अपने गांव से देवसर मुख्यालय जा रहे थे। लोहरा तिराहा के पास सामने से आ रहे एक हाईवा वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाईवा गलत दिशा से आ रहा था।

बालक की मौके पर ही मौत, पिता घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि बालक मौके पर ही मौत हो गई। पिता दलप्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल देवसर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बैढ़न रेफर कर दिया गया।

हाईवा चालक वाहन छोड़ मौके से फरार

हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर जियावन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जियावन थाना प्रभारी शेष नारायण द्विवेदी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया। फरार हाईवा चालक की तलाश की जा रही है और मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए एसोचैम और अफगानिस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स के बीच समझौता