MP News : नीमच। जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने लोग

दर्दनाक सड़क हदसा, ट्रेलर ने कुचला व 50 फीट तक घसीटता ले गया

दर्दनाक सड़क हदसा, ट्रेलर ने कुचला व 50 फीट तक घसीटता ले गया

MP News : नीमच। जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया और करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों के शव क्षत-विक्षत हो गए। ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।घटना पिछले शनिवार सुबह की बताई जा रही है। 

दोनों युवक ट्रेलर के नीचे फंस गये

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, ट्रेलर ने पहले बाइक को चपेट में लिया। इससे दोनों युवक ट्रेलर के नीचे फंस गए। चालक ट्रेलर को रोक नहीं सका और वाहन युवकों को घसीटता हुआ सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रेलर खेत में जा घुसा, जिससे बिजली का खंभा भी टूट गया।

तीन बुलडोजर बुलाने पड़े

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। ट्रेलर इतना भारी था कि एक क्रेन से उसे हटाया नहीं जा सका, जिसके बाद तीन बुलडोजर बुलाने पड़े। काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को हटाया गया और शवों को बाहर निकाला जा सका।

पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा

मृतकों में एक युवक की पहचान गोविंद रेंगर के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

हादसा तेज रफ्तार व लापरवाही के कारण

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढे़ं : https://www.primenewsnetwork.in/state/azam-khan-his-wife-and-son-resign-from-the-jauhar-trust/106074