Bilaspur Train Accident : बिलासपुर में बड़ा ट्रेन

बिलासपुर में ट्रेन हादसा...कई लोगों की मौत, रेलवे ने मुआवजे का किया ऐलान

बिलासपुर में ट्रेन हादसा...कई लोगों की मौत, रेलवे ने मुआवजे का किया ऐलान

Bilaspur Train Accident : बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. इस हादसे में बताया जा रहा है कि 5 लोगों की मौत हो गई है. पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई. यह हादसा शाम 4 बजे के आस पास की है. यह हादसा बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन के लाल खदान इलाके में हुआ. इसी पर ही साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने बयान जारी किया. दुर्धटना में घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है. दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख रुपए की राशि का एलान किया गया है. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया गया है. सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा.

हर संभव सहायता और राहत कार्य संबंधित निर्देश दिए गए

सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पोस्ट में कहा, बिलासपुर के पास ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दु:खद है. बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर उन्हें हर संभव सहायता और राहत कार्य संबंधित निर्देश दिए गए हैं. राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है. रेलवे और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं. घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है. राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रख रही है. 

ये हेल्पलाइन नंबर

ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. बिलासपुर, 7777857335, 7869953330, चांपा, 8085956528, रायगढ़,  9752485600, पेंड्रा रोड,  8294730162, कोरबा, 7869953330, उसलापुर, 7777857338.

रमन सिंह ने दुख जताया

छत्तीसगढ़ के स्पीकर रमन सिंह ने कहा, बिलासपुर के लाल खदान रेलवे स्टेशन के पास हुई मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की टक्कर की खबर अत्यंत दुःखद है. कई डिब्बों के पटरी से उतरने और यात्रियों के हताहत होने की सूचना व्यथित करने वाली है. ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिवारजन को इस दुखद घड़ी में धैर्य प्रदान करें साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए माता महामाया से प्रार्थना करता हूं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/in-bihar-assam-chief-minister-biswa-sarma-said-that-osama-bin-laden-is-gone-now/96510

Bihar Election : असम के मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि मेरी थोड़ी हिंदी ढीली है, लेकिन फिर भी बोलने की कोशिश करूंगा. असम में मां कामख्या हैं, माई का आशीर्वाद यहां भी बना रहे. रघुनाथपुर नाम ही शुभ है और यह भूमि देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू की कर्मभूमि रही है. सीएम बिस्वा सरमा ने सीवान में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने एक विवादित बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी ओसामा शहाब का बिना नाम लिए हमला बोला है. बिस्वा सरमा ने उनकी तुलना ओसामा बिन लादेन से की.