MP News : मध्य प्रदेश के सिवनी में ट्रेनी विमान 33

मध्य प्रदेश के सिवनी में ट्रेनी प्लेन क्रैश, दोनों पायलट घायल

मध्य प्रदेश के सिवनी में ट्रेनी प्लेन क्रैश, दोनों पायलट घायल

MP News : मध्य प्रदेश के सिवनी में ट्रेनी विमान 33 केवी हाई वोल्टेज के बिजली लाइन से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में दोनों पायलट घायल हो गए। साथ ही करीब 90 गांव की बिजली भी ठप हो गई। यह हादसा आमगांव में हुआ। हादसे में ट्रेनर पायलट अजित एंथोनी और ट्रेनी पायलट अशोक छावड़ा घायल हुए हैं, लेकिन दोनों खतरे से बाहर हैं। मालूम हो कि रेड बर्ड एविशन कंपनी का ट्रेनी विमान ने सुकतरा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

विमान लैंडिंग के दौरान बादलपार सब स्टेशन की 33 केवी लाइन के तार से टकरा गया। विमान का पंख टकराया था। टक्कर के साथ ही तेज आवाज हुई और तार से चिंगारी निकलने लगी। इससे विमान लहराता हुआ खेत में गिर गया। हादसे से लाइन ट्रिप हो गई। इससे बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। तेज आवाज पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली कंपनी को फोन किया। ग्रामीण ने ही दोनों पायलट को अस्पताल पहुंचाया। 

इधर, कुरई के टीआई कृपाल सिंह तेकाम ने कहा कि प्रारंभिक जाच में पता चला कि इंजन में पावर जेनरेट नहीं हो रहा था। पायलट ने कंट्रोल रूम से संपर्क कर विमान को खेत में उतारने की तैयारी की थी। लेकिन इससे पहले ही विमान बिजली के तार से टकरा गया। मप्र के पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सुभाष राय के मुताबिक, तार टूटने से बादलपार और ग्वारी सब स्टेशन के करीब 90 गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। उसकी मरम्मत का काम जारी है। 

मालूम को इससे भी पहले रेड बर्ड एविएशन कंपनी सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रही है। इसी साल मई में दो बार रनवे पर विमान के फिसलने और पलटने की घटना हो चुकी थी। उस समय भी लापरवाही के कारण कंपनी के उड़ान को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/37-naxalites-surrender-in-dantewada/99390