पूर्व TMC विधायक आशीष बनर्जी पार्टी कार्यालय में म

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी की मौत, सुसाइट नोट हुआ बरामद

Trinamool Congress former Vice President Ashish Banerjee dead (File Photo)

पश्चिम बंगाल: बीरभूम जिला पुलिस ने रविवार को बताया कि तृणमूल कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक आशीष बनर्जी अपने पार्टी कार्यालय में मृत पाए गए। पुलिस ने यह भी बताया कि उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बनर्जी रामपुरहाट निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आशीष बंद्योपाध्याय अपने पार्टी कार्यालय में फांसी पर लटके हुए मृत पाए गए। 

आशीष बनर्जी के पास मिला सुसाइड नोट

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशीष बनर्जी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने लिखा है कि 'मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है'। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। खबर मिलते ही टीएमसी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर और रामपुरहाट स्थित बनर्जी के आवास पर जमा हो गए। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने के कुछ हफ्तों बाद जून में बनर्जी ने टीएमसी की बीरभूम जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

पांच बार विधायक रहे आशीष बनर्जी

उन्होंने रामपुरहाट सीट भी गंवा दी थी। टीएमसी की चुनाव हार से पहले बनर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके थे। बनर्जी रामपुरहाट कॉलेज में प्रोफेसर थे और पांच बार विधायक रह चुके थे। इससे पहले वे मंत्री रह चुके थे और आयुष एवं कृषि सहित कई विभागों का कार्यभार संभाल चुके थे। इस साल के विधानसभा चुनावों में उन्हें भाजपा के ध्रुबा साहा ने हराया था। बनर्जी के निधन की खबर के बाद आज बोलपुर सांसद असित कुमार मल और राज्यसभा सांसद समीरुल इस्लाम रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढ़ें- 'बंगाल की बदली हुई राजनीति पर शर्म आती है': टीएमसी नेता कुणाल घोष