औरंगाबाद के एनएच-19 पर खड़े ट्रक से ट्रिपल लोड बाइ

औरंगाबाद में खड़े ट्रक से टकराई ट्रिपल लोड बाइक, युवक की मौत और दो गंभीर घायल

Triple-Riding Bike Hits Parked Truck in Aurangabad, One Dead

औरंगाबाद (बिहार)। सोमवार की शाम खड़ी ट्रक में ट्रिपल लोड़ बाइक सवारों नें जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई तथा दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बड़ी मस्जिद के समीप की है। मृतक की पहचान झारखंड राज्य के पाण्डु थाना क्षेत्र के बरवाही गांव निवासी रवीन्द्र पाल के पुत्र आर्यन पाल के रूप में हुई है। 

शादी से लौटते समय हुआ हादसा

वहीं घायलों में पांडु थाना क्षेत्र के ही बरवाही गांव निवासी मनेश पाल के पुत्र पवन पाल एवं पांडु थाना क्षेत्र के ही फुलिया गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक शादी समारोह से शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उस जगह पहले से खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीनों हादसे की शिकार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों का इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। 

एक की मौत, दो रेफर

जहां चिकित्सकों ने आर्यन पाल का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। शेष दो युवकों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं मृतक एवं घायलों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:    वाराणसी से शुरू होगी मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना, 66 हजार से अधिक शिक्षा कर्मियों को मिलेगा लाभ