आगरा से आ रही गाड़ी को हाईवे पर ट्रक ने उड़ाया!' भेरू डूंगरी के पास भीषण हादसे एक की हालत गंभीर
शाजापुर {मध्य प्रदेश}: नेशनल हाईवे-52 पर भेरू डूंगरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 47 वर्षीय दत्ता पवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
आगरा से महिदपुर जा रहे थे दत्ता पवार
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित दत्ता पवार आगरा से महिदपुर (मध्य प्रदेश) की ओर जा रहे थे। यात्रा के दौरान भेरू डूंगरी के पास यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार दत्ता पवार को गंभीर चोटें आईं।
डायल 112 ने दिखाई तत्परता
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत हरकत में आई। हेड कांस्टेबल पवन शर्मा और पायलट राज सिकरवार बिना कोई वक्त गंवाए मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल दत्ता पवार को तुरंत गाड़ी से निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: रायबरेली में होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान करीब 50 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी