मथुरा के फरह क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस जीप को

मथुरा में गश्त कर रही पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, दो सिपाही गंभीर घायल

Truck Hits Police Patrol Jeep in Mathura, Two Constables Seriously Injured

मथुरा (उत्तर प्रदेश)। थाना फरह क्षेत्र स्थित चौकी रैपुराजाट क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस जीप में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार

वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। रैपुराजाट पुलिस चौकी पर तीनात सिपाही भरत और मोहित नेशनल हाईवे पर चौकी की सरकारी जीप से शनिवार सुबह करीब 4 बजे हिंदुस्तान कॉलेज के पास गश्त कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जीप में टक्कर मार दी। 

भीषण टक्कर से जीप खाई में पलटी

टक्कर इतनी तेज थी की हद से के बाद दोनों बहन करीब 10 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सिस्टम मिलते ही थाना फरह प्रभारी छोटेलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया

मौके पर पहुंची पुलिस ने जीप में फंसे घायल दोनों सिपाहियों को बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल तत्काल उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। जहां दोनों सिपाही भरत और मोहित की हालत स्थिर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:   मोतिहारी में युवक की नदी में डूबने से मौत, प्रेम प्रसंग के एंगल पर पुलिस की जांच जारी