दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी, पीएम मोदी बोले - 'योजनाओं के केंद्र में...',
PM Modi : पीएम मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में करोड़ों रुपए की सौगात दी. उन्होंने 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ने दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. ये ट्रेनें कई राज्यों से होकर जाएंगी. एक ट्रेन बनारस से पुणे, दूसरी ट्रेन अयोध्या से मुंबई के बीच चलेगी.
पीएम मोदी ने बनारस में कहा कि "हमारी सरकार की नीतियों में निरंतर महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. 2014 में आपने हमें सेवा का अवसर दिया तो देश में 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने. 30 करोड़ से ज्यादा बहनों के बैंक खाते खुले. 2.5 करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली का कनेक्शन दिया गया. 12 करोड़ से ज्यादा घरों में नल से जल पहुंचाया, यानी अनेक बड़ी योजनाओं के केंद्र में बहनों-बेटियों को रखा गया."
हालांकि यह ट्रेन कई रूट से होकर गुजर सकती है. इसमें प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, विरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी, बीना, इटारसी, जलगांव और अहिल्याबाई नगर शामिल है. ट्रेन की टाइमिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. आपको बता दें कि पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल का जिक्र किया. इस दौरान उन्होने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/real-estate-agents-trained-on-anti-money-laundering-laws-to-curb-black-money/180507