बैतूल के भैंसदेही क्षेत्र में धर्मांतरण के लिए कथि

बैतूल में धर्मांतरण के आरोप में दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Two Arrested in Alleged Religious Conversion Case in Betul, One Accused Absconding

बैतूल (मध्य प्रदेश)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवाने के मामले नहीं थम रहें हैं। धर्मांतरण का एक और मामला भैंसदेही तहसील से सामने आया जहां भैंसदेही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घुघरी में कुछ व्यक्तियों द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई की गई।

मामले में दो लोग गिरफ्तार

फरियादी गोकुल पंद्राम निवासी ग्राम सावलमेंढा द्वारा प्रस्तुत लिखित आवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 की धारा 3 एवं 5 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। और मामले में दो लोगों को गिरफतार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फरार आरोपियों की तालाश जारी

पुलिस ने यहां से गुणवंत पिता परसराम मालेवार और महादेव पिता कोचा पंद्राम, निवासी ग्राम गदराझिरी को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी गुलाबराव इरपाचे, निवासी ग्राम घुघरी फरार होने में सफल रहा। फरार आरोपी की तलाश एवं प्रकरण की विवेचना जारी है। दिनांक 23.08.2026 को थाना भैंसदेही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घुघरी में कुछ व्यक्तियों द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है।

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची

सूचना पर थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई की गई। फरियादी गोकुल पिता शंकरराव पंद्राम, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम सावलमेंढा द्वारा प्रस्तुत लिखित आवेदन में उल्लेखित तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 की धारा 3 एवं 5 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

गुलाबराव इरपाचे, निवासी ग्राम घुघरी महादेव पिता कोचा पंद्राम, निवासी ग्राम गदराझिरी

फरार आरोपी

गुणवंत पिता परसराम मालेवार, निवासी ग्राम गदराझिरी

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उनि. रामप्रकाश

यह भी पढ़ेंः सिंगरौली में पुलिस का बड़ा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन, 277 अपराधियों पर शिकंजा