दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 26 जनवरी से पहले दिल

दिल्ली में खालिस्तान समर्थक नारों के मामले में बलजिंदर और रोहित गिरफ्तार

Two Arrested in Delhi Over Alleged Pro-Khalistan Slogans

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 26 जनवरी से पहले दिल्ली में दो जगहों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने के मामले में एम्बुलेंस ड्राइवर बलजिंदर और उसके साथी रोहित उर्फ ​​किरत को गिरफ्तार किया है। सेल ने बताया कि पूरा प्लान कनाडा में बनाया गया था, और सिख्स फॉर जस्टिस के फाउंडर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस काम को करने के लिए दोनों आरोपियों को 2 लाख रुपये देने का वादा किया था। इस प्लान का मास्टरमाइंड सीधे पन्नू के संपर्क में था।

सीधे पन्नू के संपर्क में था मास्टरमाइंड

स्पेशल सेल ने बताया कि तिलक नगर का रहने वाला मास्टरमाइंड 26 जनवरी से कुछ दिन पहले कनाडा गया था और सीधे पन्नू के संपर्क में था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 23 जनवरी को सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी में अशांति फैलाने की कथित धमकियां देने के आरोप में FIR दर्ज की थी।

पन्नू ने जारी किया था खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाने का वीडियो

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था जिसमें उसने दावा किया था कि उसके "स्लीपर सेल" ने राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी और डाबरी इलाकों में खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाए हैं। हालांकि, जांच करने पर स्पेशल सेल को पन्नू द्वारा बताई गई जगहों पर कोई खालिस्तान समर्थक पोस्टर नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/four-arrested-in-mehrauli-assault-case-on-ignou-road/132082

साकेत में मारपीट का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार