झालावाड़ में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं से छेड़खानी और अश्लील हरकत, दो आरोपी गिरफ्तार
झालावाड़ (राजस्थान)। स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के गंभीर मामले सामने आया है। पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है।
लड़कियों के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस टीम गठित
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 9 सितंबर को स्कूल से घर जा रही लड़कियों के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत किए जाने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन तथा पिड़ावा पुलिस उप अधीक्षक पूजा नागर के निकटतम सुपरविजन में सुनेल थानाधिकारी अमरनाथ जोगी उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की।
दोनों आरोपियों गिरफ्तार
पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नई आबादी बोलिया, थाना गरोठ, जिला मंदसौर, मध्यप्रदेश के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार प्रकरण में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में अनुसंधान जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई की।
यह भी पढ़े: सहारनपुर में महिला समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 25 ग्राम स्मैक बरामद