मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र में चेन छिनतई गिरोह का

मधुबनी में चेन छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, सोने की चेन और बाइक के साथ 2 गिरफ्तार

Two arrested in Madhubani chain-snatching racket bust, gold chain seized

मधुबनी (बिहार)। मधुबनी में पुलिस ने झपट्टा मारकर चेन छिनतई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके पास से सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर को रेलवे स्टेशन के पास सब्जी मंडी में एक वृद्ध महिला से चेन झपटने की घटना के बाद जांच शुरू की गई थी। विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों तक पहुंच बनाई। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

साले की गिरफ्तारी के बाद निशानदेही पर सोने की चेन और मोटरसाइकिल बरामद

वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के साले राजेश कुमार राय (निवासी मुरलियाचक बजराहा, थाना पतौना) को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर छिनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है और इनका पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद में धान के खेत में कीचड़ में फंसने से बुजुर्ग बढ़ई की मौत, रातभर तड़पते रहे कुलदीप शर्मा