नरसिंहपुर के गोटेगांव में पुलिस ने पांच बोरियों मे

नरसिंहपुर में 5 बोरियों में अवैध शराब ले जा रहे दो युवक गिरफ्तार, 700 पाव जब्त

Two Arrested in Narsinghpur With 700 Pouches of Illegal Liquor

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। जिले की गोटेगांव पुलिस ने अवैध रूप से 5 बोरियों में शराब रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कार्रवाई है। वहीं इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने बताया है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की दो युवक संदिग्ध बोरियां लेकर रेलवे स्टेशन के पास टपरिया मोहल्ला कि ओर बैठे हुए हैं, जिसकी सूचना पर पुलिस तत्काल टीम बनाकर मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए दोनों युवको को गिरफ्तार किया।

रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

पूछताछ के बाद उनके पास मौजूद पांच बोरियो की जांच की गई तो पता चला कि बोरियों में अवैध रूप से शराब भरी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी अभिनव उर्फ गोल्डी वंशकार निवासी गुरंदी बजार जबलपुर 20 वर्ष व आदित्य बेन निवासी जबलपुर को हिरासत में लेकर पुलिस थाना लेकर आई। 

700 पाव शराब जब्त, 70 हजार रुपये बताई गई कीमत

जहां पर पकड़ी गई शराब लगभग 700 पाव जब्त करते हुए पुलिस ने अनुमानित किमत 70 हजार रूपये होना बताई है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। 

यह भी पढ़े:   नालंदा के स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती