भोजपुर के बिहिया में जर्जर बाउंड्री वॉल गिरने से द

भोजपुर में जर्जर दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

Two Children Die After Collapsing Wall in Bhojpur, Elderly Injured

भोजपुर (बिहार)। जिले में सुबह सवेरे एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां की जर्जर दीवार गिरने से उसकी चपेट में आने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक बुजुर्ग घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनका इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना बिहिया थाना क्षेत्र के धोबिया मोहल्ला वार्ड नंबर 6 की बताई जा रही है। 

खेल रहे बच्चों पर गिरी बाउंड्री वॉल

जहां की सुबह में बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक बाउंड्री वालों उनके ऊपर गिर गया और इस घटना में एक बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरे की इलाज के दौरान ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई मृतक बच्चों की पहचान शिवांश कुमार उम्र 3 साल पिता साजन रजक धोबिया मोहल्ला वार्ड नंबर 6 बिहीया एवं अंकित कुमार ढाई साल पिता राहुल रजक धोबिया मोहल्ला वार्ड नंबर 6 बिहियाके रूप में की गई है। 

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई एवं घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी और घटना में घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त बाउंड्री वॉल काफी दिन से जर्जर था जिसको लेकर कई बार ठीक करने के लिए शिकायत किया गया फिर भी उसको ठीक नहीं किया गया।

परिजनों में मचा कोहराम

जिसके बाद सुबह में जब बच्चे बाउंड्री वालों के किनारे खेल रहे थे तभी अचानक भरभराकर दीवार गिर गया और इसमें दबाने से दोनों मासूम की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची वहीं परिजन के आक्रोश का सामना भी पुलिस को करना पड़ा वही दो मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढे़ं:   लालगंज में पलटा भैंसों से लदा ट्रक, 4 की मौत