नरसिंहपुर के NH-44 पर तेज रफ्तार ट्राला की टक्कर स

नरसिंहपुर में CRPF वाहन को ट्राला ने मारी टक्कर, दो जवान गंभीर घायल

Two CRPF Personnel Seriously Injured After Trailer Hits Their Vehicle in Narsinghpur

नरसिंहपुर,(मध्य प्रदेश)। जिले के स्टेशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मगरधा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्राला ने सीआरपीएफ की 47वीं बटालियन के वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य जवानों को एवं ट्राला चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही स्टेशनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। पुलिस के अनुसार CRPF का वाहन क्रमांक एमपी 50 टी 8474 बालाघाट से भोपाल बटालियन का सामान लेकर जा रहा था। वाहन में कुल 10 जवान सवार थे, जिनमें चार आगे और छह पीछे बैठे थे।

पीछे बैठे दो जवानों को गंभीर चोटें

मगरधा चौराहे के पास पीछे से ट्रैक्टर वाहनों को लेकर आ रहे आ रहे ट्राला क्रमांक एमएच 40 बीजी 6607 ने सीआरपीएफ वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और पीछे बैठे दो जवानों को गंभीर चोटें आईं। हादसे में आरक्षक रोनीन (35) पिता एम. रामन शानीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वे सीआरपीएफ की 47 वीं बटालियन बालाघाट में पदस्थ हैं तथा तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के निवासी हैं। उनके जबड़े में फ्रैक्चर तथा दाहिने कंधे में गंभीर चोट आई है। वहीं आरक्षक जयपाल वैद्य (46) पिता गोदरू वैद्य, निवासी भंडारा (महाराष्ट्र), के दाहिने घुटने में फ्रैक्चर होने के साथ दाहिने कंधे, कोहनी और बाएं हाथ की कलाई में भी गंभीर चोटें आई हैं।

अन्य घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

अन्य घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ओर ट्राला चालक दिलीप यादव निवासी आजमगढ़ को भी चोट आई है वही स्टेशनगंज पुलिस ने ट्राला चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ेंः बांधवगढ़ में वन विभाग के डॉग स्क्वाड का प्रशिक्षण शुरू, वन्यजीव अपराधों पर लगेगी लगाम