अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिहारपुरवा में म

अजयगढ़ में निर्माणाधीन कुएं की मिट्टी धंसने से 5 मजदूर दबे, दो के शव बरामद

Two Dead After Well Collapse Traps Workers in Panna

पन्ना (मध्य प्रदेश)। पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिहारपुरवा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन कुएं में काम कर रहे पांच मजदूर अचानक मिट्टी धंसने से उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद से अब तक दो लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि अन्य मजदूरों को निकालने के लिए राहत कार्य लगातार जारी है। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

एक ही परिवार के बताए जा रहे सभी मजदूर

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर एक ही यादव परिवार के सदस्य हैं और लंबे समय से कुआं खोदने का काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर गिर गई, जिससे मजदूर बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ें: जनसांख्यिकीय बदलाव पर केंद्र सख्त, अमित शाह ने उच्चस्तरीय समिति गठन का किया ऐलान