बिहार के छपरा में गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमारा ग

भीषण सड़क हादसा में ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, तीन गंभीर घायल

Two Dead, Three Seriously Injured in Truck Collision

छपरा (बिहार)। बिहार के सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में भैंसमारा गांव के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से टेंपो क्षतिग्रस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायलों को इलाज के लिए श्रीनिवास अस्पताल, भैंसमारा में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

112 पुलिस की गाड़ी के दौरान अंकित कुमार सिंह ने दिखाई तत्परता

बताया जा रहा है कि इसी दौरान 112 पुलिस की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। हादसे को देखकर अंकित कुमार सिंह ने तत्परता दिखाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उन्होंने बच्चों समेत घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने का वीडियो वायरल

वहीं, हादसे के बाद अंकित कुमार सिंह का घायलों और बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी तत्परता की चर्चा हो रही है| फिलहाल, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों की पहचान की जा रही है। दुर्घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़ें:   ऋतिक रोशन की तारीफ से भावुक हुए आनंद कुमार, सुपर 30 के दिनों को किया याद