जनपद के ककवन थाना क्षेत्र में डीजे की आवाज को लेकर

कानपुर में DJ की आवाज को लेकर भिड़े दो संचालक, सड़क पर चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल

Two DJ Operators Clash Over Music Volume in Kanpur, Fight Video Goes Viral

कानपुर : जनपद के ककवन थाना क्षेत्र में डीजे की आवाज को लेकर दो डीजे संचालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और सड़क पर ही दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। बताया जा रहा है कि डीजे की तेज आवाज को लेकर दोनों संचालकों में पहले बहस हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए।

सड़क पर मारपीट से मची अफरा-तफरी

सड़क पर मारपीट होते देख आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दो लोग एक-दूसरे को मारते-पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

कंपटीशन को लेकर पहले से तनातनी की चर्चा

स्थानीय लोगों के अनुसार, डीजे संचालकों के बीच प्रतिस्पर्धा को लेकर पहले से ही तनातनी चल रही थी। आवाज को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। इस बार मामला बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। फिलहाल, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है और शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ककवन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में आधी रात आतंकी हमले जैसी स्थिति, 100 से ज्यादा NSG कमांडो ने संभाला मोर्चा