मुंबई के भूलेश्वर इलाके में गणपति प्रतिमा के आगमन

मुंबई के भूलेश्वर में गणपति प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल

Two Killed, Five Injured as Ganesh Idol Falls During Procession in Mumbai's Bhuleshwar

मुंबई (महाराष्ट्र)। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि शनिवार रात मुंबई के भुलेश्वर इलाके में गणेश जी की विशाल प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

घटना शनिवार रात करीब 9:51 बजे घटी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब 9:51 बजे भुलेश्वर के जय अम्बे चौक स्थित कबूतरखाना के पास गणेश प्रतिमा के आगमन समारोह के दौरान हुई। घटना की सूचना सीपी कंट्रोल ने दी, जिसके बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC), मुंबई अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस, यातायात पुलिस, 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा और BMC वार्ड स्टाफ सहित कई एजेंसियों को मौके पर भेजा गया।

दो घायलों का इलाज जारी

BMC के अनुसार, पहले एक व्यक्ति को मृत अवस्था में जीटी अस्पताल लाया गया था, जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा था। बाद में, अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय संकेत नेवशे और 30 वर्षीय बृजेश हेमंत जोशी के रूप में हुई है। दोनों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

श्रद्धालु 'भूलेश्वराचा राजा' के आगमन जुलूस के लिए हुए इकट्ठा

घायलों में पांच और सात साल की दो नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। घायलों की हालत के बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा है। यह घटना उस समय घटी जब श्रद्धालु गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के लिए इकट्ठा हुए थे, जो क्षेत्र में 'भूलेश्वराचा राजा' गणपति उत्सव से जुड़ा है। (इनपुटः ANI)

यह भी पढ़ेंः इंस्टाग्राम के जरिए अंतरराष्ट्रीय कट्टरपंथी से संपर्क का आरोप, बेंगलुरु ग्रामीण में 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार