इटावा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कार के ट्रक से

इटावा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो की मौत; मासूम समेत तीन गंभीर

Two Killed, Three Injured in Horrific Car-Truck Collision on Bundelkhand Expressway in Etawah

इटावा (उत्तर प्रदेश)। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मासूम बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भरथना-अछल्दा थाना क्षेत्र के मध्य चैनल नंबर 276 के पास हुआ।

कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार झांसी निवासी एक परिवार के पांच लोग कार से बरेली में आयोजित उर्स मेला में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में कार चालक 50 वर्षीय जमाल और 62 वर्षीय शकीला की मौत हो गई। वहीं, मासूम बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बेहतर उपचार के लिए घायलों को सैफई पीजीआई रेफर

गंभीर हालत को देखते हुए तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

हादसे की जांच जारी

हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर कार के आगे चल रहे ट्रक से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे की पूरी जानकारी जुटा रही है। 

यह भी पढ़ेंः जमुई में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर तलवार से हमला, एक की हालत गंभीर