MP News : इंदौर। साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल के

दो व्यक्ति से धोखाधड़ी, एक से दो लाख व दूसरे से तीन लाख

दो व्यक्ति से धोखाधड़ी, एक से दो लाख व दूसरे से तीन लाख

MP News : इंदौर। साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल के माध्यम से व्यापारी के खाते से 2 लाख रूपये निकाल लिए। खुडैल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फाइल में ट्रैफिक पूलिस का चलान भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि ग्रम धमनाय खुड़ैल निवासी विशाल कुमावत के साथ धोखाघड़ी की गई है। विशाल ने पुलिस को बताया कि 7 फरवरी को मोबाइल पर अनजान नंबर से एक लिंक के साथ पीडीएफ फाइल आई थी। लिंक ओपन करने पर ट्रैफिक थाना का ई चालान मिला।

तब विशाल ने लिंक बंद कर दी मगर 12 जनवरी को खाते से 2 लाख रुपये कटने का मैसेज आया। विशाल ने बेंक के कस्टमर केयर नंबर और साइबर सेल लाइन पर शिकायत कर दी। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

तीन लाख से अधिक की धोखाधड़ी

इसी तरह, एक दूसरे मामले में शिप्रा पुलिस ने भी फरीयादी सुनिल पंवार निवासी मांगलिया शिप्रा की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सुनिल के अनुसार, 25 दिसंबर को आरोपी दिव्या सूरी ने 3 लाख 23 हजार रूपये की धोखाधड़ी की। आरोपी ने आनलाइन धोखाधड़ी का झांसा देकर रुपये निकाल लिए। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101