खाकी वर्दी को दागदार करने वाला एक सनसनीखेज मामला स

खाकी पर दाग: इंदौर में दो पुलिसकर्मी लूट के आरोप में गिरफ्तार

फाइल फोटो

इंदौर। खाकी वर्दी को दागदार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें कानून के रखवालों ने ही लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात को पुलिस ने ही उजागर किया और मामले में तत्परता दिखाते हुए दो पुलिसकर्मियों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना एमआईजी थाना का

यह घटना इंदौर के एमआईजी (MIG) थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि दो पुलिसकर्मियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को निशाना बनाया। उन्होंने युवक को डराया-धमकाया और उस पर 'अवैध कारोबार' में लिप्त होने का झूठा आरोप लगाया। आरोपियों ने युवक को जेल भेजने और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर उससे जबरन 6 लाख रुपये मूल्य की USDT (क्रिप्टोकरंसी) और नकदी लूट ली।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पीड़ित युवक ने घटना की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी (DCP) कार्यालय और एमआईजी थाने की टीम ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए चार आरोपियों में दो पुलिसकर्मी है, जो डीसीपी कार्यालय और एमआईजी थाने में पदस्थ बताए जा रहे हैं। इसके साथ, दो उनके दो अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इस पूरी साजिश में पुलिसकर्मियों की मदद की।

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उन्होंने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। इस घटना ने विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके चलते दोषियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/woman-delivers-quadruplets-at-mahasamund-medical-college/132806

पहली बार मां बनी महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म