खरगोन जिले में गोगांवा, सनावद और जैतापुर पुलिस की

जमीन से खोदकर निकाले 11 अवैध हथियार, 55 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Two Rewarded Criminals Arrested with 11 Illegal Weapons in Khargone

खरगोन (मध्यप्रदेश)। खरगोन जिले में गोगांवा, सनावद और जैतापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान गुरुनाम उर्फ हैप्पी सिकलीगर और हरपाल सिकलीगर के रूप में हुई है। दोनों पर ₹55 हजार का इनामी घोषित था।

₹2.45 लाख कीमत के 11 अवैध देशी पिस्टल और कट्टे जब्त

दोनों आरोपियों के कब्जे से ₹2.45 लाख कीमत के 11 अवैध देशी पिस्टल और कट्टे जब्त किए गए। आरोपीयो की निसानदेही पर सिगनूर गांव के पास जमीन से खोदकर 11 अवैध हथियार निकाले गए। आरोपियों के नेटवर्क को लेकर पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। बता दे कि,आरोपियों पर पांच राज्यों में अपराध दर्ज हैं। एसपी रविन्द्र वर्मा ने गुरुवार को मामले का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें: इछावर में कांग्रेस का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर की सफाई, कचरा परिषद कार्यालय में फेंका