मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौर

मथुरा पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल, तीसरे ने किया सरेंडर

Two Robbers Injured, Third Surrenders in Mathura Police Encounter

मथुरा,(उत्तर प्रदेश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के सख्त निर्देशानुसार जनपद मथुरा में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में, थाना जेंत क्षेत्र में शनिवार की देररात करीब 12 बजे सर्विलांस टीम और जैत पुलिस की लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। 

दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि उनके तीसरे साथी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। गिरफ्तार बदमाशों ने 16 जुलाई को मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी उसकी हत्या कर दी थी। शनिवार की देररात सर्विलांस टीम को कुछ लुटेरों की लोकेशन थाना जैत क्षेत्र में नगला के पास मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

इसके बाद सर्विलांस टीम ने इसकी जानकारी जेत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सर्विलांस और जेंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां बदमाशों ने देखते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। 

लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे बदमाश

घायल बदमाशों की पहचान कमई थाना बरसाना निवास सियाराम उम्र 23 वर्ष और रवि उम्र 24 वर्ष अपने साथी सचिन के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे। मुठभेड़ में सियाराम और रवि के बाएं पैर में गोली लगी। अपने साथियों को घायल होता देख सचिन ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मुठभेड़ में घायल हुए सियाराम और रवि को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।

यह भी पढ़ेंः मां बिरासनी धाम में श्रद्धा के साथ मनाई जा रही गुप्त नवरात्रि