लखीसराय रेलवे स्टेशन पर दो अलग-अलग हादसों में महिल

लखीसराय रेलवे स्टेशन पर दो अलग-अलग हादसे, महिला समेत दो लोगों की मौत जीआरपी जांच में जुटी

Two Separate Accidents at Lakhisarai Railway Station, Woman Among Two Killed as GRP Investigates

लखीसराय (बिहार)। लखीसराय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 4 के बीच बने पैदल मार्ग के पास हुई। जानकारी के अनुसार, शेखपुरा जिले के चेवाड़ा निवासी अनिल सिंह की पुत्री कविता कुमारी दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के दौरान गुजर रही मालगाड़ी के पास से निकल रही थी। इसी दौरान उनका दुपट्टा मालगाड़ी के डिब्बे में फंस गया, जिससे वह उसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पैदल मार्ग में गिरने से बुजुर्ग की मौत

दूसरी घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म टिकट काउंटर के नीचे बने पैदल मार्ग में हुई। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति चलते समय अचानक गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

जीआरपी और आरपीएफ ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) और आरपीएफ मौके पर पहुंची तथा दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। स्टेशन पर हुई इन घटनाओं के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी और शोक का माहौल रहा।  

यह भी पढ़ें:   जौनपुर में तेज रफ्तार XUV का कहर, एक की मौत और एक गंभीर घायल