जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नि

उरी सेक्टर में LoC के पास लैंडमाइन विस्फोट, सेना के दो जवान घायल

Two Soldiers Injured in Uri LoC Landmine Blast

बारामूला: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास मंगलवार को हुए लैंडमाइन विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। घटना की पुष्टि सूत्रों ने की है।

LoC के पास हुआ विस्फोट

सूत्रों के मुताबिक, उरी सेक्टर में गश्त के दौरान लैंडमाइन विस्फोट हुआ, जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए। यह इलाका नियंत्रण रेखा के बेहद करीब स्थित है और यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। फिलहाल घायल जवानों की स्थिति और विस्फोट के सटीक कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

हाल ही में शोपियां में मारा गया था आतंकी

इसी महीने की शुरुआत में शोपियां जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG), सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मार गिराया गया था।

आतंकी के पास से हथियार बरामद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकवादी की पहचान की जा रही है। उसके शव के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि एसओजी, आरआर और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को ढेर किया गया। ऑपरेशन के दौरान हुई गोलीबारी के बाद शोपियां के चानापोरा इलाके से आतंकवादी का शव बरामद किया गया।

(ANI)

यह भी पढ़े: सार्वजनिक परीक्षा विधेयक पर घमासान, रिजिजू बोले- विपक्ष ने किया राजनीतिकरण