गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कस्त

गाजीपुर में आवासीय बालिका विद्यालय की दो छात्राएं हुईं लापता, मुकदमा दर्ज

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, गाजीपुर

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)। गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली दो छात्राएं सोमवार शाम को कथित रूप से लापता हो गई।

कक्षा आठ की हैं दोनो छात्राएं 

पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शहर से सटे छावनी लाइन में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार की शाम आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं सोनी और राधिका के लापता होने की सूचना मिली थी।

विद्यालय में ना मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

विद्यालय में दोनों छात्राओं की तलाश की गई लेकिन नहीं मिलने पर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गई। सूत्रों ने बताया कि लापता छात्राओं की तलाश की जा रही है।

(इनपुटः भाषा)

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन