मंदिर में चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों की जमकर पिटाई, इलाज के दौरान दोनों की मौत
नालंदा (बिहार)। नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मलमास मेला में आए श्रद्धालुओं के साथ एवं झुनकिया बाबा मंदिर में चोरी करने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में प्रवेश करते हुए पकड़े गए दो चोरों को जमकर धुनाई की गई है। दोनों को घायल अवस्था में पुलिस ने इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।
लोगों की पिटाई से घायल चोरों की हुई मौत
दोनों चोर की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर निवासी पिंटू पासवान एवं श्रबण पासवान के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस हंगामा न हो जिसको लेकर ऐतिहातन तौर पर सतर्क हो गई है। बता दें की मलमास मेला के दौरान चोरों की आतंक से झुनकिया बाबा मंदिर में बाबा के रूम से दो बार रुपये और मोबाइल चोरी हो चुकी थी और रविवार की रात भी चोरी करने के उद्देश्य से मंदिर का दीवार फांद रहे दोनों चोर को पड़कर लोगों ने जमकर धुनाई कर दी जिसके बाद दोनों की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस