नरसिंहपुर में दो अलग-अलग रेल घटनाओं में बिहार का 2

नरसिंहपुर में दो रेल हादसे: बिहार का युवक ट्रेन से गिरकर घायल, 54 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत

Two Train Incidents in Narsinghpur: Bihar Youth Injured, 54-Year-Old Mason Killed

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। के नरसिंहपुर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में बिहार का एक युवक यात्रा के दौरान ट्रेन से गिरकर घायल हो गया तो वही दूसरे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई जिस पर पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्यवाही की गई।

युवक को घायल अवस्था में शासकीय अस्पताल गोटेगांव में भर्ती

जानकारी अनुसार बताया गया है कि श्रीधाम व करकबेल रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक रेलवे ट्रैक पर पटरी के बीचो-बीच घायल अवस्था में पड़ा हुआ था इसी दौरान वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी के चालक द्वारा युवक को घायल अवस्था में मालगाड़ी के ब्रेक में लाकर गोटेगांव के श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर उतारा गया जहां से उसे शासकीय अस्पताल गोटेगांव भिजवाया गया जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर किया गया।

घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों को दी जानकारी

इस दौरान रेलवे जीआरपी पुलिस ने बताया है कि घायल युवक बिहार के ग्राम मोहनपुर थाना डिनर जिला रोहतास का निवासी नितेश कुमार पिता कामेश्वर सिंह उम्र 23 वर्ष था । जो किसी ट्रेन से यात्रा के दौरान श्रीधाम और करकबेल रेलवे स्टेशन के बीच गिरकर घायल हो गया और वह पटरी पर पड़ा हुआ था जिसे मालगाड़ी के ब्रेक में लाकर श्रीधाम स्टेशन उतर गया घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों को भी जानकारी दी गई है ।

दूसरी घटना में 54 वर्षीय राजमिस्त्री की ट्रेन से कटकर मौत

वहीं जिले के कपूरी रेलवे गेट के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के संबंध में कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान किसानी वार्ड निवासी शेख सगीर पिता रमजान खान (54) वर्ष के रूप में की गई है जो राजमिस्त्री का कार्य करता था। घटना की सूचना किसी ट्रेन के चालक ने करेली रेलवे स्टेशन को दी थी। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली और पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक की पहचान करते हुए परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में मर्ग पंचनामा की कार्यवाही करते हुए डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंपा गया । वहीं घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल सका है मामले की विवेचना की जा रही है । 

यह भी पढ़ेंः सिंगरौली में चोरों का आतंक, एक रात में 40 दुकानों के AC के कॉपर पाइप चोरी