राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड में डीएफसी रेलवे

सिरोही के आबूरोड में दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से दो अज्ञात लोगों की मौत

Two Unidentified Persons Killed After Being Hit by Goods Train in Sirohi's Abu Road

सिरोही,(राजस्थान)। आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र स्थित चंद्रावती के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से दो अज्ञात व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं

घटना की सूचना मिलते ही रीको थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आबूरोड अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा उनकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

रीको थाना या स्थानीय पुलिस से संपर्क करने की अपील

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतकों के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल रीको थाना या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें, ताकि उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का भी पता लगा रही है। 

यह भी पढ़ेंः अमेठी में हिंद टेंट हाउस में भीषण आग, 30-35 लाख रुपये का सामान जलकर राख