मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोर-लेन मार्ग पर तेज रफ्तार लग्ज

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को कुचला, दोनों की मौत

Two Women Killed After Speeding Luxury Car Hits Scooter in Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर ( बिहार )। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को दरभंगा फोर-लेन रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार लग्जरी कार की टक्कर से स्कूटर पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई।

हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल

पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी, कि एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। हादसे के बाद आदिगोपालपुर पेट्रोल पंप के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

काम के सिलसिले में शहर जा रही थीं मृतिका

मृतिकाओं की पहचान शरफुद्दीनपुर निवासी नेहा कुमारी और बिनोबा चौक निवासी निशु कुमारी के रूप में हुई है। दोनों एक वित्तीय कंपनी में कार्यरत थीं और घटना के समय काम के सिलसिले में शहर की ओर जा रही थीं।

कार पर भाजपा का झंडा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, कि दुर्घटना के बाद कार पर भाजपा का झंडा लगा हुआ देखा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, जिसमें चालक भी गंभीर रूप से घायल पाया गया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित किया, जबकि दूसरी की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है।

(यह खबर ANI से सीधे संपादित की गई है।)

यह भी पढ़ेंः दिल्ली पुलिस ने लूट के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की कार और मोबाइल बरामद