आरा सदर अस्पताल में चोरी की कोशिश कर रहे दो युवकों

आरा सदर अस्पताल में चोरी करने पहुंचे दो युवक सुरक्षाकर्मियों के हत्थे चढ़े, जमकर हुई पिटाई

Two Youths Caught Red-Handed While Attempting Theft in Ara Hospital

भोजपुर (बिहार)। आरा के सदर अस्पताल में शुक्रवार को चोरी की कोशिश कर रहे दो युवकों को सुरक्षाकर्मियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद दोनों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के चलते कुछ देर तक सदर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुराने इमरजेंसी वार्ड में संदिग्ध हालत में मिले दोनों युवक

पकड़े गए आरोपितों की पहचान बभनगावां गांव निवासी स्वर्गीय दीनानाथ पासवान के पुत्र सोनू कुमार और अप्पू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर दोनों युवक सदर अस्पताल के पुराने इमरजेंसी वार्ड में संदिग्ध परिस्थितियों में घुस गए। उनकी गतिविधियों पर शक होने पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और वार्ड की तलाशी ली।

चोरी की नीयत से घुसने की बात स्वीकार, औजार बरामद

जांच के दौरान दोनों को अस्पताल के सामान से छेड़छाड़ करते हुए पकड़ लिया गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर लाकर हिरासत में ले लिया।शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपित खुद को निर्दोष बताते रहे, लेकिन बाद में उन्होंने चोरी की नीयत से वार्ड में घुसने की बात स्वीकार कर ली। 

पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई

तलाशी के दौरान उनके पास से एक पेचकस समेत कुछ अन्य औजार भी बरामद किए गए। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित थाना पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपितों को अपने साथ ले गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े:   रोहतास में BSAP जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, थाना परिसर में मचा हड़कंप