माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही स

माउंट आबू रोड पर सुरक्षा दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, बाल-बाल बचे युवक

Two Youths Crash Bike Into Safety Wall in Mount Abu

सिरोही (राजस्थान)। माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाना दो युवकों को भारी पड़ गया। बाइक पर सवार दो युवक अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार से जा टकरा गए। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तेज गति के कारण अनियंत्रित हुई बाइक

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक तेज गति से बाइक चला रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे सुरक्षा दीवार से टकरा गई। पीछे चल रहे एक कार चालक ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

नशे में बाइक चलाने का अंदेशा

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार युवक बाइक को संभाल नहीं पाए। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक नशे की हालत में बताए जा रहे हैं, जिसके कारण मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया। हादसे के दौरान बड़ा अनहोनी टल गई, क्योंकि जहां दुर्घटना हुई वहां नीचे गहरी खाई मौजूद है।

बाल-बाल बचे दोनों युवक

यदि बाइक सुरक्षा दीवार पार कर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दोनों युवकों को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं वायरल वीडियो के बाद लोग तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने को लेकर चिंता जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: NH-343 सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, युवा कांग्रेस-NSUI ने की जांच की मांग