बरमान घाट पर नर्मदा नदी में डूबे दो युवक, तीन घंटे की मशक्कत बावजूद नहीं बचा सकी जान
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। नरसिंहपुर जिले के बरमान नर्मदा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ग्राम पिपरिया निवासी रितिक चढार और गुंदरई सुआतला निवासी अभिषेक चढार दोनों नहाने के लिए नर्मदा नदी के बरमान घाट स्थित रेत घाट पर गए थे।
3 घंटे की मशक्कत के बाद नदी से निकाले गए युवक
दोनों युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने लगभग 3 घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें पानी बाहर निकला गया। पानी से निकाले जाने के दौरान दोनों युवको की सांसे चल रही थी। लोगों ने तत्काल दोनों को निजी अस्पताल भेजवाया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना को लेकर करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल जानकारी एकत्रित की जा रही है। अस्पताल से मर्ग डायरी आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि नर्मदा नदी के इस घाट पर पहले भी कई घटनाएं घट चुकी हैं लेकिन उसके बाद भी प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में आए दिन लोग ऐसी घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पक्का बाग में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम