मिर्जापुर में शुक्रवार को ट्रक और बाइक की आमने-साम

एक ही गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, तीसरा गंभीर रूप से घायल

एक ही गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

मिर्जापुर: जिले के हलिया थाना क्षेत्र के पंवारी कलां प्लांटेशन पुल के पास शुक्रवार को खाद उतार कर मिर्जापुर की तरफ जा रही ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 

ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत

जानकारी के अनुसार, ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बंजारी कलां गांव निवासी बाइक चालक रामश्रृंगार वर्मा (25) अपने भाई नेता (20) और पड़ोसी साथी बबुलेश कोल (20) के साथ बाइक से गड़बड़ा पुल की ओर गए थे। वापस घर लौटते समय पवारी कलां प्लांटेशन पुल के पास सामने से सिकटा साधन सहकारी समिति से खाद उतारकर आ रहे ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक रामश्रृंगार की ट्रक के टायर से कुचलने पर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से घायल नेता और बबुलेश कोल को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक विमल कुमार ने बबुलेश कोल को मृत घोषित कर दिया। 

घायल युवक की हालत गंभीर

वहीं, नेता की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राम श्रृगार की मौत के बाद पिता महादेव वर्मा और मृतक बबुलेश के पिता मुन्ना कोल का रो रो कर बेहाल हो रहे हैं। मृतक राम श्रृंगार के सगे भाई नेता को चिकित्सक ने रेफर कर दिया हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। शव को पीएम को भेजा गया है ट्रक की तलाश की जा रही है।  

ये भी पढ़ें- दीपावली से पहले मिठाई कारखानों पर प्रशासन का छापा, गंदगी और प्रतिबंधित केमिकल मिलने पर फैक्ट्री सील