बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के रमवापुर के पास

बहराइच-सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

Two Youths Killed in Scorpio-Bike Collision in Bahraich

बहराइच (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बहराइच-सीतापुर हाईवे पर हरदी थाना क्षेत्र के रमवापुर के पास स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भीषण टक्कर में दोनों युवकों की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार, हादसा चहलारी घाट के निकट हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सीतापुर जनपद के थानगांव थाना क्षेत्र निवासी नारायण और मंगरू के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बरमान घाट पर नर्मदा नदी में डूबे दो युवक, तीन घंटे की मशक्कत बावजूद नहीं बचा सकी जान