Madhya Pradesh : डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा के गिजौ

दो युवकों को नंगा लटका कर पीटा, अवैध खनन रोकने का मामला

दो युवकों को नंगा लटका कर पीटा, अवैध खनन रोकने का मामला

Madhya Pradesh : डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा के गिजौर्रा थाना क्षेत्र में दो युवक को नंगा कर पीटा गया। मामला रेत खदान पर वर्चस्व की लड़ाई का बताया जा रहा है। मामला दो महीने पुराना बताया जा रहा है, जो अब सामने आया है। मामले में ग्वालियर के एसपी धर्मवीर यादव ने कहा है,जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि दोनों युवकों को खेत में उसके कपड़े उतरवाये गये और उल्टा लटकाकर बेल्ट से पीटा गया। इस दौरान युवक रहम की भीख मांगता रहा और आरोपी पिटाई के साथ पूछ रहे थे बोल, गुंडा कौन है?

युवक को पिटाई करने वाले की पहचान राजेंद्र मर्सेनी, नरेंद्र यादव के रुप में हुई है। इधर, मामले में एएसपी जयराज कुबेर ने कहा, मामले के बारे में ठीक से पता नहीं है। हालांकि घटना से संबंधित वीडियों सामने आये हैं। जिसके साथ मारपीट की गई है वह दतिया निवासी है। मामले की तहकीकात की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मालूम हो कि डबरा अनुविभाग का गिजौर्रा क्षेत्र अवैध रेत खनन के  लिए जाना जाता है।

हथनोरा, सिली, बारकरी, और जिगनिया जैसी कई खदानें हैं। यहां खदानो का संचालन दबंग लोग ही करते हैं। इससे वर्चस्व की लड़ाई होती रहती है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव ने कहा कि जाच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी उपेंद्र धाकडड़ ने 15 दिन पहले ही थाने की कमान संभाली है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/the-supreme-court-upheld-the-allahabad-high-court-decision-now-candidates/97049

Supreme Court : जूनियर इंजीनियर पद पर भर्ती के लिए योग्यता यदि डिप्लोमा निर्धारित की गई है तो डिग्री धारकों को इस पद के लिए पात्र नहीं माना जा सकता। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ बीटेक डिग्रीधारकों द्वारा दायर याचिकाओं पर फैसला देते हुए दिया है। सुप्रीमकोर्ट ने फैसले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर मुहर लगाई है।