उज्जैन: मंदिर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी, बैतूल से आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन (मध्य प्रदेश)। उज्जैन से बड़ी खबर सामने आई है, जहां धार्मिक आस्था से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्तिजनक और धमकी भरी टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। तराना के प्राचीन श्री तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर के इंस्टाग्राम पेज पर अभद्र कमेंट के मामले में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे बैतूल से पकड़ लिया है। अब आरोपी को तराना लाकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महंत की शिकायत पर केस दर्ज
मंदिर के महंत ओम भारती की शिकायत पर 5 सितंबर को तराना थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 299, 196(1)(ए), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया था।आरोप है कि मंदिर की धार्मिक पोस्ट और भगवान महादेव की सवारी से जुड़ी तस्वीरों पर अभद्र कमेंट किए गए।
साइबर जांच से आरोपी की पहचान
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस की। जांच में आरोपी की पहचान बैतूल निवासी सैयद अकरम के रूप में हुई। इसके बाद तराना पुलिस ने बैतूल पुलिस से संपर्क किया और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस टीम आरोपी को तराना ला रही है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आपत्तिजनक कमेंट पर सवाल
सवाल साफ है—धार्मिक आस्था से जुड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर अब पुलिस की सख्ती कितनी भारी पड़ेगी?
यह भी पढ़ें: बडगाम में भारतीय सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया, एक AK राइफल और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद