अनुमंडल क्षेत्र के हरपुर पुलिस और एसएसबी को एक बड़

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेन की महिला गिरफ्तार, बिना दस्तावेज सीमा पार करने का आरोप

Ukrainian Woman Held Near India-Nepal Border

मोतिहारी (बिहार)। अनुमंडल क्षेत्र के हरपुर पुलिस और एसएसबी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ की कोशिश कर रही यूक्रेन की एक महिला नागरिक को सुरक्षा बलों ने गिराफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरपुर थाना क्षेत्र में की गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, हरपुर थाना पुलिस और एसएसबी के संयुक्त सहयोग से सैनिक रोड के पास से इस विदेशी महिला को गिरफ्तार किया गया। उक्त महिला पर आरोप है कि वह बिना किसी वैध यात्रा या आव्रजन दस्तावेजों के अवैध रूप से भारत में रह रही थी।

महिला नेपाल जाने का कर रही थी प्रयास

इतना ही नहीं, वह हरपुर बॉर्डर के रास्ते अवैध तरीके से भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर नेपाल जाने का प्रयास कर रही थी, तभी सुरक्षा एजेंसियों ने उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस पकड़ी गई महिला से पूछताछ कर रही है। 

सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि महिला भारत में कब से रह रही थी और उसके इस अवैध घुसपैठ के पीछे का मकसद क्या था। फिलहाल मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मुंगेर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा का कुएं से मिला शव, तीन दिन से थी लापता