पेंड्रा में एक बेकाबू ट्रेलर होर्डिंग के पोल से टक

पेंड्रा में बेकाबू ट्रेलर, होर्डिंग के पोल से टकराया, केबिन में फंसा चालक

Uncontrolled Trailer Crashes into Hoarding Pole in Pendra, Driver Trapped in Cabin

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,(छत्तीसगढ़)। पेंड्रा नगर के मुख्य मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के पास एक सड़क हादसा हो गया। कोयले से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर विज्ञापन होर्डिंग के पोल से टकरा गया और बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक उसमें फंसकर घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर कोयला लेकर मोजरबेयर जैतहरी की ओर जा रहा था।

दुर्घटना के कारण यातायात काफी देर तक बाधित

पंजाब नेशनल बैंक के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रेलर पहले विज्ञापन होर्डिंग के पोल से टकराया और फिर सड़क के बीचोंबीच आकर रुक गया। हादसे में होर्डिंग का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण डिवाइडर की एक ओर का यातायात काफी देर तक बाधित रहा।

प्रशासन से इस स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग 

स्थानीय लोगों का कहना है, कि इस स्थान पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद सड़क के बीच डिवाइडर के समीप विज्ञापन होर्डिंग का पोल लगाए जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से इस स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। 

यह भी पढ़ेंः बेकाबू ट्रेलर का तांडव! 10 मवेशियों को रौंदा; ग्रामीणों का फूटा गुस्सा