उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नहीं, मुनाफाखोरों की भ

भाजपा के राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाजेशनः अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भ्रष्ट भाजपा राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा क्या? उन्होंने कहा कि कमीशनखोरी का मॉडल इस हद तक गिर जाएगा, देश की जनता ने सोचा न था। जब देश की मुद्रा ही आत्मनिर्भर नहीं होगी तो अर्थव्यवस्था और देश आत्मनिर्भर कैसे होगा? अब क्या सरकार भी आउटसोर्सिंग पर दे दी जाएगी? सपा प्रमुख ने कहा कि इतने बड़े और संवेदनशील कार्य के लिए इतना छोटा कंजूसी भरा टेंडर निकालने के पीछे, कहीं चुपके से औपचारिकता पूरा करने का कोई गलत मंसूबा तो नहीं है। लगता है सेटिंग पहले ही हो चुकी है, दिखाने को खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नहीं, मुनाफाखोरों की भागीदार है। भाजपा सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार मुनाफाखोरी का खेल चल रहा है।

इसे भी पढ़ेंः   आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 मामले, 4 मरीजों की मौत; जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए NIV भेजे गए नमूने