हमीरपुर में तेज तूफ़ान से निर्माणाधीन पुल गिरा, पांच मजदूरों की मौत
हमीरपुर लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में रात के करीब 2 बजे बड़ा हादसा हो गया। कुराड़ा इलाके में आए तूफान में कंदौर-मोराकंदार पुल का निर्माणाधीन पुल का स्लैब, खंभा और शटरिंग गिर जाने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
हमीरपुर के ASP अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू कर दिया। SDRF की टीमों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को बचाने में जुट गए। अभी और लोगों के दबे होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात के आसपास तेज तूफान आया, जिससे पुल के ढांचे में दरारें आ गईं और कई हिस्से टूट कर गिर गए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर तुरंत संज्ञान लिया और शोक जताते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बचाने, घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराने और मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, पीड़ित परिवारों से संपर्क स्थापित कर हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें- होर्मुज़ स्ट्रेट और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौते के करीब पहुंचा अमेरिका
यह भी पढ़ें- US का ईरान पर बड़ा एक्शन, 'शैडो ऑयल इकॉनमी' पर बढ़ाया प्रतिबंध