छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंत

कोरबा के कटघोरा में जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़़ा-गला शव

Unidentified Male Body Found In Dense Forest Near Malda Ghat In Korba's Katghora

कोरबा (छतीसगढ़)। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मालदा घाट स्थित बाउंड्री वॉल प्लॉट के अंदर घने जंगल में पानी के पास एक अज्ञात व्यक्ति (पुरुष) का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव काफी पुराना और सड़ी-गली अवस्था में है।

 महिला ने दी सूचना

सुबह एक स्थानीय महिला की नजर जंगल में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है।

 जांच में जुटी पुलिस

कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है और वैधानिक कार्रवाई जारी है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार को मिली तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार