औरंगाबाद के खैरी मुंडला गांव के पास करीब 45 वर्षीय

औरंगाबाद में सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव

अज्ञात महिला का शव

औरंगाबाद (बिहार)। रफीगंज-शिवगंज पथ पर खैरी मुंडला गांव के समीप रविवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर एस आई विनोद कुमार, एस आई बबनजीत कुमार तथा अन्य पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया।जानकारी के अनुसार, गांव के पश्चिम दिशा में सड़क किनारे गणेश यादव के घर के सामने महिला का शव पड़ा हुआ था। 

प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना में मौत होने की आशंका

रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मृत महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। महिला ने नीले रंग की स्वेटर, लाल और सफेद छींटदार कुर्ती तथा आसमानी रंग की लेगिज पहन रखी थी। प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना में मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का हो रहा इंतजार

हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से मजदूर की मौत, चचेरा भाई घायल