सुगौली रेलवे स्टेशन के पास मिला महिला का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका
मोतिहारी (बिहार)। जिले के सुगौली रेलवे स्टेशन से आगे कूरूम टोला गुमटी के समीप रेल खंभा संख्या 187/44-45 के पास एक अज्ञात अधेड़ महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
महिला की ट्रेन से गिरने की आशंका
रेल थानाध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि बेतिया–सुगौली रेलखंड पर किसी अज्ञात ट्रेन से गिरने की आशंका में महिला की मौत हुई है। सूचना मिलने पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
महिला की पहचान नहीं हो सकी
महिला के पास से बेतिया से रक्सौल तक का रेल टिकट बरामद हुआ है, लेकिन उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
मामले की जांच जारी
रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजते हुए उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला किस ट्रेन से गिरी और घटना किन परिस्थितियों में हुई।
यह भी पढ़ें: PoJK में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग का दावा, एक की मौत और 600 से अधिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर विरोध