अमित शाह ने कहा कि जब बख्तियार खिलजी ने नालंदा विश

'अगर एनडीए की सरकार बनी तो...', नालंदा में बोले केंद्रीय मंत्री अमित शाह

'अगर एनडीए की सरकार बनी तो...', नालंदा में बोले केंद्रीय मंत्री अमित शाह

Bihar : अमित शाह ने शनिवार को कहा कि जब बख्तियार खिलजी ने नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट किया था तब उसके विशाल पुस्तकालय से छह महीने तक धुआं उठता रहा था. वे नालंदा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. 

अमित शाह ने कहा कि यह विनाशकारी काम खिलजी ने किया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय का पुनर्निर्माण कर भारत की गौरवशाली विरासत को फिर से जीवित किया है. अब यह एनडीए का शासन है. 

उन्होंने कहा कि उस समय कानून-व्यवस्था इतनी कमजोर थी कि चुनाव छह-छह चरणों में कराने पड़ते थे. अब प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार इतना सुरक्षित हुआ है कि चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर इस बार फिर एनडीए की सरकार बनी तो अगली बार एक ही चरण में चुनाव होंगे.

उस समय कानून-व्यवस्था इतनी कमजोर थी

अमित शाह ने कहा कि लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री, जो परिवारवाद की राजनीति करते हैं, वे सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करते हैं. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं. उस समय कानून-व्यवस्था इतनी कमजोर थी कि चुनाव छह-छह चरणों में कराने पड़ते थे. अब प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार इतना सुरक्षित हुआ है कि चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराए जा रहे हैं. अगर इस बार फिर एनडीए की सरकार बनी तो अगली बार एक ही चरण में चुनाव होंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2005 की तुलना में 2024 में हत्याओं के मामलों में 20 प्रतिशत की कमी आई है. डकैती और फिरौती जैसे गंभीर अपराधों में 80 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में बिहार में एक भी नरसंहार नहीं हुआ है.

6 और 11 नवंबर को वोटिंग

चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/weather-changes-half-of-madhya-pradesh-will-get-wet-predicts-meteorological/95418